टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को
एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के
दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर
दिया। दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए।
इसके बाद ओपनर्स शिखर धवन (81) और शुभमन गिल (82) के अर्धशतकों के दम पर
30.5 ओवर में बिना विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच अब
दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा।
धवन ने 38वीं और गिल ने तीसरी हाफ सेंचुरी जमाई
शिखर
धवन ने वनडे करियर की 38वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने अपनी पारी में 113
गेंदों का सामना किया और 9 चौके जमाए। वहीं, शुभमन गिल ने वनडे करियर की
तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1
छक्का जमाया।भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए।
वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन
कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, ब्रैड
एवंस और रिचर्ड नगरावा ने भी जिम्बाब्वे के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए
9वें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन जोड़े।जिम्बाब्वे को लगे शुरुआती झटके सातवें ओवर की चौथी
गेंद पर इनोसेंट काइया को दीपक चाहर ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच
कराया। इसके बाद उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर तड़िवानाशे मारुमनी को
भी कॉट बिहाइंड करा दिया। मोहम्मद सिराज ने शॉन विलियम्स का विकेट लिया।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…