हार्दिक पंड्या को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम इंडिया, चोट पर आया बड़ा अपडेट
Updated on
20-10-2023 02:50 PM
पुणे: हार्दिक पंड्या की चोट की स्थिति साफ होने के लिए भारतीय टीम को कम से कम एक दिन और इंतजार करना होगा। गेंद रोकने की कोशिश में ऑलराउंडर का बायां टखना मुड़ गया था और वह पुणे में बांग्लादेश की पारी में केवल तीन गेंद ही फेंक सके। चोट मैच के नौवें ओवर और हार्दिक के पहले ओवर के दौरान लगी, जब उन्होंने फॉलो-थ्रू पर अपने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की। वह सपोर्ट स्टाफ के साथ लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
स्पेशलिस्ट को भेजी जाएगी हार्दिक की रिपोर्ट
बीसीसीआई ने मैच के दौरान ही घोषणा की थी कि हार्दिक पंड्या स्कैन के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की स्कैन रिपोर्ट मुंबई के भेजी जा रही है।मुंबई के डॉक्टर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के आकलन के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। स्कैन के बाद हार्दिक पंड्या स्टेडियम में आ गए थे और ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। हालांकि भारत ने आसानी से मैच जीत लिया और उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी।
अगले मैच से रहेंगे बाहर?
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक की चोट को लेकर कहा था, 'उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई है, चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। हम कल सुबह देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर योजना बनाएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।' भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेलना है। रोहित के बयान के बाद भी माना जा रहा है कि हार्दिक को अगले मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।
मैच के बाद केएल राहुल से पंड्या की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसपर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें अपने साथी की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने उन्हें अभी ड्रेसिंग रूम में देखा है। मेडिकल टीम को कुछ अपडेट मिलना चाहिए, शायद आज रात या मुझे नहीं पता।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…