Select Date:

ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया को पहली पारी में मिली विशाल बढ़त, शतक लगाने से चूके अक्षर पटेल

Updated on 11-02-2023 07:29 PM
नागपुर: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ी बढ़त बना ली है। मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 400 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 177 रन ही बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 223 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया को पारी की हार से बचना है तो कम से कम इतने रह बनाने ही होंगे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी 120 रनों की पारी खेली।

आखिरी तीन विकेट ने किया कमाल

भारतीय ने 240 रनों पर 7 विकेट खो दिये थे। इसके बाद लग रहा था कि भारत की बढ़त 100 रनों की आसपास ही रुक जाएगी। लेकिन आखिरी के तीन विकेट ने कमाल कर दिया। 7वें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 88 रनों की साझेदारी बनाई। तीसरे दिन की शुरुआत में जडेजा 70 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने अक्षर पटेल का साथ निभाया। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। इसमें शमी ने 37 रनों का योगदान दिया। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के मारे।

आखिरी विकेट के लिए अक्षर और सिराज ने 20 रन जोड़े और टीम को 400 रनों तक पहुंचा दिया। 84 रन बनाकर अक्षर पटेल आखिरी विकेट के लिए रूप में पैट कमिंस का शिकार बने। 174 गेंदों की इस पारी में अक्षर ने 10 चौके और एक छक्का मारा।

रोहित ने जड़ा था शतक

इससे पहले भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। हालांकि दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक पिच पर नहीं टिक पाया। लेकिन रोहित ने रन बनाना जारी रखा। भारतीय कप्तान ने 171 गेंदों पर टेस्ट में अपनी 9वीं सेंचुरी पूरी की। यह कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है। 212 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेलने के बाद रोहित कमिंस की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के मारे। लेकिन केएल राहुल 20, विराट कोहली 12, चेतेश्वर पुजारा 7, सूर्यकुमार यादव 8 और भरत 8 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए

मर्फी को 7 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी ने 7 बल्लेबाजों को आउट किया। 47 ओवर में के स्पेल में उन्होंने 124 रन खर्च किये। यह डेब्यू टेस्ट पारी में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का तीसरा बेस्ट प्रदर्शन है। बॉब मैसी ने 1972 में 84 रन देकर 8 विकेट लिये थे। वहीं 2008/09 में इसी मैदान पर जेसन क्रेजा ने भारत के खिलाफ 215 रन देकर 8 बल्लेबाजों को आउट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.