इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर कितनी बदल गई है टीम इंडिया, ये 10 खिलाड़ी हो चुके हैं स्क्वाड से आउट
Updated on
20-01-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। इंग्लैंड की टीम तीन साल बाद भारत के दौरे पर टेस्ट मैच खेलने आ रही है। आखिरी बार भारत के घर में इंग्लैंड की टक्कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2021 में हुई थी। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से नाम किया था। हालांकि, इन तीन सालों में भारतीय टीम अब काफी हद तक बदल गई है। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेलने वाले कुल 10 खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।
साल 2021 में जब इंग्लैंड भारत के दौरे पर आई थी तो उस समय मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली थे। वहीं अब रोहित शर्मा के हाथ में टीम का कमान है। 2021 में खेले गए टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल थे लेकिन, इस सीरीज में यह ये सभी खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिनकी अब वापसी की संभावना भी ना के बराबर रह गई है
ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड को एक बार फिर से कड़ी टक्कर दें। हालांकि टीम इंडिया के लिए बेन स्टोक्स की कप्तानी में अपने घर में चुनौती आसान नहीं रहने वाली होगी।
वहीं पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह कुछ खा नहीं रही है। भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान तो इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल हो गया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास एक बेहतरीन मौका है कि वह सीरीज में इंग्लैंड पर अपना दबदबा कायम कर के रखे।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…