वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया तो टूटा भारतीयों का दिल, लेकिन अजय देवगन ने ऐसे किया रिएक्ट
Updated on
11-11-2022 06:47 PM
बीते दिन इंग्लैंड से हार के बाद भारत का T20 वर्ल्ड कप के फिनाले में
पहुंचने का सपना टूट गया और इस बात से भारतीयों का दिल भी टूट गया। ऐसे में
एक ओर जहां सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हुए तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने
टीम इंडिया के खिलाफ अपनी भड़ास भी निकाली। इस बीच अभिनेता अजय देवगन ने भी
सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया और अपनी बात रखी।
आपको चीयर करने का एक्सपीरियंस हमेशा शानदार रहा...
अजय देवगन ने टीम इंडिया के पक्ष में अपनी बात रखते हुए एक लंबा चौड़ा
इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आपको हमेशा पूरे
देश के जीतने के सपनों को हासिल करने के लिए जान लगाते हुए देखने पर चीयर
करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। हालांकि आपके फिनाले का सफर थोड़ा छोटा
रहा। बावजूद इसके हमने इसका हर पल एन्जॉय किया। मैं आप पर पूरे देश की ओर
टकटकी लगाकर देखने की वजह से पड़ने वाले दबाव की कल्पना भी नहीं कर सकता।'
खुद को बताया टीम इंडिया का फैन
अजय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जीतना या हारना किसी भी खेल का एक हिस्सा
होता है। दोनों ही नतीजे अकल्पनीय होते हैं। लेकिन हम आपके साथ हैं। हर
हाई और लोज (High & Low's) में, हर मुश्किल और हर घड़ी में, हम दुनिया
की बेस्ट टीम के साथ खड़े हैं। ऊपर देखो दोस्तों। हम मजबूती से दोबारा
वापसी करेंगे। आपका प्रशंसक, अजय देवगन।' अजय देवगन का सोशल मीडिया पोस्ट
तेजी से वायरल हो रहा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…