पठान के रंग में रंगी टीम इंडिया, मैच से पहले खिलाड़ियों ने उठाया शाहरुख खान की फिल्म का मजा, देखें फोटो
Updated on
01-02-2023 09:17 PM
अहमदाबाद: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से यह फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। पठान भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लगातार भीड़ देखी जा रही है। हर कोई इस फिल्म को देखना चाहता है और टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं रहे।
पठान देखने पहुंचे क्रिकेटर्स
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को खेलना है। इससे पहले टीम के खिलाड़ियों पठान फिल्म देखी। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। कुलदीप यादव, शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम मावी और राहुल त्रिपाठी समेत टीम के कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को सरखेज रोड पर न्यूफैंगल्ड मिनीप्लेक्स में फिल्म का आनंद लेते हुए देखा गया।
सीरीज का निर्णायक मुकाबला
अहमदाबादके नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरेगी। रांची में हुए पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 21 रनों से अपने नाम किया था। लखनऊ में भारतीय टीम ने वापसी की और दूसरे मैच को 6 विकेट से जीत लिया। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…