Select Date:

IPL में वर्कलोड की वजह से आराम करेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी? कप्तान रोहित शर्मा का जवाब सुनिए

Updated on 23-03-2023 08:47 PM
चेन्नई: भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को नहीं लगता कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत राष्ट्रीय टीम का कोई खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों से हटेगा। जसप्रीत बुमराह से लेकर श्रेयस अय्यर तक राष्ट्रीय टीम के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और रोहित ने कहा की अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और स्वयं खिलाड़ियों पर होगी।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरा और अंतिम वनडे 21 रन से हारने और सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद रोहित ने मीडिया से बात से कहा, ‘यह चिंताजनक है। हमें उन खिलाड़ियों की कमी खल रही है जिन्हें वास्तव में अंतिम एकादश में शामिल रहना था। वे (खिलाड़ी) सभी वयस्क हैं। इसलिए वे अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं और अगर उन्हें लगता है कि क्रिकेट अधिक हो रही है तो वे इस बारे में बात कर सकते हैं और एक या दो मैचों से विश्राम ले सकते हैं। वैसे मुझे संदेह है कि ऐसा होगा।’

आईपीएल 28 मई को समाप्त होगा जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को लंदन के ओवल में सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के लिए केवल एक सप्ताह से अधिक का ही समय मिल पाएगा। रोहित ने कहा कि 50 ओवरों के विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को संकेत दे दिए हैं।

उन्होंने कहा,‘यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। खिलाड़ियों पर अब फ्रेंचाइजी का अधिकार है इसलिए हमने उन्हें कुछ हद तक संकेत दे दिए हैं। आखिर में यह फ्रेंचाइजी का फैसला होगा और सबसे महत्वपूर्ण यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने शरीर का ध्यान रखें।’

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी द्विपक्षीय सीरीज के दौरान बुमराह की सेवाएं नहीं मिली जबकि अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान अय्यर के पीठ की चोट फिर से उभर आई और वह इसके बाद वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए। रोहित ने कहा,‘ईमानदारी से कहूं तो खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए हर कोई अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। हम खिलाड़ियों के प्रबंधन पर काफी ध्यान दे रहे हैं और इसलिए हमने बीच-बीच में कुछ खिलाड़ियों को विश्राम भी दिया। हम अपनी तरफ से उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मैं विशेषज्ञ नहीं हूं जो आपको बता सकूं कि चोट फिर से क्यों उभर रही हैं। हमारी चिकित्सा टीम इस पर ध्यान दे रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि विश्वकप तक हमारे 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार रहें।’
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अय्यर का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नहीं है। रोहित ने कहा,‘निश्चित तौर पर जब आप बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस पर बहुत अधिक गौर नहीं करते हुए आप उन्हीं चीजों पर नियंत्रण कर सकते हैं जो आपके हाथ में हैं। चोटिल होने पर खिलाड़ियों को भी निराशा होती है। वह खेलना चाहते हैं इसलिए यह दुखद है लेकिन आखिर में आप इस मामले में कुछ खास नहीं कर सकते।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.