Select Date:

अगले मैच की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने लिया ब्रेक

Updated on 25-10-2022 05:34 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार का बदला लिया और साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा आसान किया। अब भारत को अपना अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलना है। टीम इंडिया मेलबर्न से सिडनी पहुंची और पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।


गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया का ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन था। कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, युजवेंद्र चहल ने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। वहीं सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन से ब्रेक लिया।


इन तीनों के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने भी ट्रेनिंग सेशन से ब्रेक लेने का फैसला लिया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की थी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लगभग अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का टारगेट दिया था, जवाब में भारतीय टीम ने 31 रनों तक चार विकेट गंवा दिए थे।


इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच शतकीय साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 53 गेंदों पर नॉटआउट 82 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। विराट और हार्दिक ने पाकिस्तान के हलक से जीत निकाली थी। कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म हालांकि टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी हुई है। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ महज चार रन बनाकर आउट हो गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.