केएल राहुल का शतक नहीं होने से टीम इंडिया को हो गया भारी नुकसान, समझिए पूरा खेल
Updated on
10-10-2023 01:29 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में शतक नहीं बना पाए। 5वें नंबर खेलने उतरे राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को जब अंत में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे तो राहुल को शतक के लिए 9 रनों की जरूरत थी। उनकी प्लानिंग पहले चौका और फिर छक्का मारने की थी। लेकिन टाइमिंग ज्यादा बेहतर होने की वजह से चौके की कोशिश में उन्होंने छक्का मार दिया। यहां भारत को जीत मिल गई लेकिन राहुल शतक नहीं बना पाए।
टीम इंडिया को हुआ नुकसान
केएल राहुल के शतक नहीं बनने से टीम इंडिया को नुकसान हुआ है। आपको यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है। दरअसल यह नुकसान नेट रन रेट का है। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट 0.883 है। लेकिन अगर केएल राहुल का शॉट चौके के लिए जाता और फिर अगली गेंद पर वह छक्का लगा देते तो भारत का रन रेट और बेहतर हो जाता। इस स्थिति में भारत का नेट रन रेट 0.960 हो जाता।
निराश हो गए थे राहुल
केएल राहुल शतक पूरा नहीं होने की वजह से निराश हो गए थे। विनिंग शॉट खेलने के बाद कोई भी खिलाड़ी खुशी से झूम उठता है। लेकिन राहुल ने जब छक्का मारा तो निराश होकर बैठ गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कैसे उन्होंने छक्का मार दिया। राहुल जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी। 2 रन पर 3 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। यहां से उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर उन्होंने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
अब अफगानिस्तान से टक्कर
भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। बुधवार को यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। राहुल पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग में भी राहुल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…