टीम इंडिया को एक और झटका, ऋषभ पंत के बाद एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर
Updated on
12-01-2026 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक से पहले चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब पहले मैच में टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लग गया। टीम के ऑलराउंडर साइड स्ट्रेन के कारण वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में पांच ओवर फेंके थे। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। सुंदर से सीरीज से बाहर होने पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में उनके सीरीज से बाहर होने का दावा किया गया है। इस बात पर शक था कि क्या भारत सुंदर को बैटिंग के लिए उतारेंगे या नहीं। वह 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। 7 गेंदों पर सुंदर के बल्ले से 7 रन निकले लेकिन साफ दिख रहा था कि उन्हें भागने में परेशानी हो रही है।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया था कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है। उन्हें स्कैन के लिए भेजा जाएगा। 26 साल के सुंदर टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है। ऐसे में सुंदर की चोट ज्यादा गंभीर हुई तो टीम इंडिया के लिए परेशानी बढ़ सकती है। सुंदर गेंदबाजी के खिलाफ ही बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।
वनडे टीम में ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी भी हैं। दूसरे मैच में उन्हें सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। भारत के लिए खेले दो वनडे मैचों में रेड्डी के नाम 27 रन हैं। वह अभी तक कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…