WTC Final में पहुंच गए हैं यार... टेंशन में थी टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव ने यूं ही दी खुशखबरी
Updated on
13-03-2023 10:06 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। भारत सात जून से द ओवल में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची हैं। टीम इसके शुरुआती सत्र (2021) में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
जब भारतीय टीम ने WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया तो फील्डिंग कर रहे साथियों को खुशखबरी देने के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए। 41वें ओवर के बाद सूर्या मैदान पर आए और साथियों से बातचीत करते हुए खुशखबरी दी। इस तरह अब अहमदाबाद की ही तरह WTC फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। लेकिन शुरुआती मैच में हार के साथ ही उसकी उम्मीदें खत्म हो गयी। इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनीं थी।
इसके बाद भारत को अहमदाबाद टेस्ट में जीत या न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में अनुकूल परिणाम की जरूरत थी। क्राइस्टचर्च टेस्ट के परिणाम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट को समीकरण से बाहर कर दिया । ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट से पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक (पीटीसी) के साथ शीर्ष पर है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले श्रीलंका का प्रतिशत अंक 53.33 था।
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के दोनों मैचों के जीतने पर उसका प्रतिशत अंक 61.11 हो जाता और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटने पर टीम क्वॉलिफाइ कर लेती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत का पीटीसी 60.29 अंक रहेगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हालांकि नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत सुनिश्चित करने के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरण से सभी अगर-मगर को हटा दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…