मुंबई:अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, ऐसे में चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होगा। खासकर इसलिए क्योंकि इंग्लैंड का दौरा नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) साइकल की शुरुआत करेगा और WTC फाइनल खेलने के भारत के लक्ष्य के लिए इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी होगा। बता दें कि 20 जून से इंग्लैंड की सीरीज शुरू होने वाली है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद चयनकर्ताओं को तीन मुश्किल सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। इनमें सबसे बड़ी परेशानी एक अच्छे कप्तान को ढूंढना है। शुभमन गिल टीम की अगुवाई करने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी दौड़ में बने हुए हैं।
चयनकर्ताओं के सामने दूसरा बड़ा काम नंबर 4 की पहेली को सुलझाना होगा। कोहली के संन्यास से एक बहुत बड़ी जगह खाली हो गई है और इस जगह पर जो भी बल्लेबाजी करेगा उसे बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। खबरों के मुताबिक, गिल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जा सकता है, जिसमें साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर खेलेंगे और केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। अगर गिल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो करुण नायर को नंबर चार पर आजमाया जा सकता है।
तीसरी और आखिरी चीज कि अगरकर को मोहम्मद शमी पर फैसला लेना होगा, जो भारत के टॉप तेज गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी फिटनेस एक चिंता का विषय बनी हुई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…