हरारे स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की संभावना है। साथ ही अच्छी स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भी फायदा उठाया जा सकता है। दूसरे वनडे में औसत स्कोर 280-290 रन के आसपास रह सकता है। भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कुल 17 वनडे खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 15 मुकाबले और जिम्बाब्वे ने 2 मैच जीते हैं।
शनिवार को हरारे में मौसम साफ रहने की संभावना है। मैच के समय बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो गर्मी तेज होगी।