पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अरुण धूमल ने एशिया कप पर कर दिया बड़ा ऐलान
Updated on
12-07-2023 02:32 PM
नई दिल्ली: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर लगातार आंख दिखाने वाले पाकिस्तान को संभवत: उसी के अंदाज में जवाब मिल गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का बहुचर्चित मैच श्रीलंका में होगा, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
धूमल इस समय डरबन में आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी प्रमुख जाक अशरफ की गुरुवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके। धूमल ने डरबन से कहा, ‘हमारे सचिव ने पीसीबी प्रमुख जाका अशरफ से मुलाकात की और एशिया कप के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।'
उन्होंने कहा- यह उसी के अनुरूप है जिस पर पहले बात की गई थी। पाकिस्तान में लीग चरण के चार मैच होंगे जिसके बाद नौ मैच श्रीलंका में होंगे।इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच शामिल है। दोनों टीमें फाइनल खेलती हैं तो वह भी श्रीलंका में होगा। उन्होंने पाकिस्तान मीडिया में आ रही इन अटकलों को खारिज किया कि भारतीय टीम पाकिस्तान जायेगी। पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी के हवाले से ऐसी खबरें आ रही थीं।
धूमल ने कहा, ‘इस तरह की कोई बात नहीं हुई। भारतीय टीम या हमारे सचिव पाकिस्तान नहीं जाएंगे। सिर्फ कार्यक्रम तय किया गया है।’ भारतीय टीम श्रीलंका के दाम्बुला में पाकिस्तान से खेल सकती है। पाकिस्तान का अपनी धरती पर एकमात्र घरेलू मैच नेपाल के खिलाफ होगा। इनके अलावा पाकिस्तान में अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच होंगे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया था कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती है तो उनकी टीम वनडे वर्ल्ड कप न्यूट्रल वेन्यू में खेलेगी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि भारत किसी भी रूप में पाकिस्तान नहीं जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…