टीम इंडिया को आज पता चल रही होगी ऋषभ पंत की कीमत, केएस भरत साबित हुए सबसे बड़ा गड्डा
Updated on
03-03-2023 08:58 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जिसमें मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 163 रन पर ऑल आउट कर दिया था जिसके चलते उनके सामने इंदौर टेस्ट जीतने के लिए 76 रनों का लक्ष्य था। ऐसे में ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की खूंटागाड़ बल्लेबाजी के चलते कंगारू टीम 09 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। इसी बीच युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह इस पूरी सीरीज में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के पास आक्रमक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कोई तोड़ नहीं है।
केएस भरत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हुए पूरी तरह से फ्लॉप
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं जिसका भारतीय टीम को भारी नुकसान भी हुआ है। पंत अक्सर टेस्ट में टीम इंडिया को खराब परिस्थिति में से निकालने का काम करते थे। लेकिन जब यह जिम्मेदारी केएस भरत को उनकी गैरमौजूदगी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सौंपी गई तो भरत टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उनका बल्ला सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में खामोश रहा।
केएस भरत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने खेली गई 5 पारियो में 14.25 की औसत से महज 57 रन बनाए हैँ। भरत के इस प्रदर्शन ने सबको काफी निराश किया है। बहरहाल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम और चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया भरत की जगह पंत की तरह खेलने वाले विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को मौका दे सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…