बाबर आजम के खास दिन को बर्बाद करने उतरेगी टीम इंडिया, गम में बदल जाएगा जश्न!
Updated on
28-06-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। दिलचस्प है कि पाकिस्तान-भारत का मुकाबला बाबर आजम के जन्मदिन पर खेला जाएगा। जी हां! बिलकुल ठीक सुना आपने, बाबर आजम का जन्मदिन 15 अक्टूबर को आता है और इसी दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दुनिया के दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। 1994 में लाहौर में पैदा हुए अपने कप्तान को पाकिस्तानी टीम महामुकाबला जीतकर गिफ्ट देना चाहेगी तो खुद बाबर उस मैच को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। सभी कप्तानों के सामने काटा था केक
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब आईसीसी ट्रॉफी के दौरान बाबर आजम का जन्मदिन मनाया जाएगा। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हुआ था। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को सारे कप्तान मीडिया से बातचीत के लिए इकट्ठा हुए थे। तब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने इसी इवेंट के दौरान अपना बर्थडे मनाया था। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने केक काटने में उनकी मदद की थी। बेरिंगटन ने केक को अपने हाथ में पकड़े रखा और बाबर ने उसे काटा था।
कोहली के जन्मदिन पर भी मैच सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि टीम इंडिया भी अपने एक सुपरस्टार के बर्थडे पर वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी। कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को आता है, इस दिन साउथ अफ्रीका से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में टक्कर है। 34 साल पूरे कर चुके विराट का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, ऐसे में वह भी समूचे देश को अपनी बैटिंग से रिटर्न गिफ्ट देना चाहेंगे।
ऐसा है पूरा शेड्यूल वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम 19 नवंबर को फाइनल की मेजबानी भी करेगा, जबकि दो सेमीफाइनल क्रमशः 15 और 16 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। विश्व कप के सभी 48 मैच 10 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे क्योंकि एकदिवसीय क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट चौथी बार भारत में आ रहा है। भारत अपने मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेलेगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…