Select Date:

टीम इंडिया के 'दुश्मन' ने खोला बड़ा राज, इस खास प्लान के साथ खेली दूसरे वनडे में शतकीय पारी

Updated on 08-12-2022 06:41 PM
भारत के खिलाफ पहले वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच के प्रदर्शन के बाद, मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) दूसरे वनडे में भी बांग्लादेश की टीम के सबसे बड़े हीरो साबित हुए. मेहदी हसन ने दूसरे वनडे में 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना पहला शतक सिर्फ 83 गेंदों पर बनाकर बांग्लादेश का नेतृत्व किया और सीरीज में 2-0 की बढ़त दिलाई. जब बांग्लादेश का स्कोर 19 ओवर में 69/6 था, तब मेहदी और महमूदुल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़े, यहीं से टीम इंडिया इस मैच में पिछड़ गई. 

शतकीय पारी के बाद मेहदी हसन ने दिया ये बयान

मेहदी हसन (Mehidy Hasan) ने कहा, 'वह (महमदुल्लाह) एक सीनियर खिलाड़ी हैं और हम सिर्फ एक साझेदारी बनाना चाहते थे. वह मुझसे कहते रहे कि हमें पारी के अंत तक खेलने की जरूरत है और बातचीत ज्यादातर साझेदारी के छोटे लक्ष्यों को रखने के बारे में थी.' आपको बता दें कि महमूदुल्लाह और मेहदी के बीच सातवें विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी भी एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज 

मेहदी हसन (Mehidy Hasan) आठवें या उससे कम नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं. उनसे पहले पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ आयरलैंड के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सिमी सिंह के नाबाद 100 रन की बराबरी की थी. मेहदी हसन ने आगे कहा, मुझे ऐसा करने का अवसर देने के लिए सारा श्रेय भगवान को जाता है. कहने के लिए और कुछ नहीं. बहुत अच्छा लगता है. पिछले कुछ सालों में मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे विशेष क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.'

कप्तान लिटन दास ने कही ये बात

इस सीरीज में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास (Liton Das) एक कप्तान के रूप में पहली बार वनडे सीरीज जीत हासिल करके काफी खुश थे. उन्होंने मेहदी के साथ-साथ महमूदुल्लाह की भी तारीफ की, जिन्होंने मेजबान टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने कहा, 'बहुत खुशी महसूस हो रही है. कप्तान के रूप में सीरीज जीतना, यह एक सपना सच होने जैसा है. मैंने तय किया था कि मीरपुर में 240 पर्याप्त होंगे. हमने छह विकेट गंवा दिए थे और हम दबाव में थे, लेकिन जिस तरह से मिराज और महमुदुल्लाह ने खेला वह शानदार था.'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.