टीम इंडिया का खौफ... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले ब्रैंडन मैकुलम ने बदली प्लानिंग, पिच को लेकर रखी खास मांग
Updated on
08-07-2025 01:49 PM
बर्मिंघम: भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से मिली करारी शिकस्त से आहत इंग्लेंड ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजों की मददगार पिच की मांग की है। 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी लगभग तय है जबकि गस एटकिंसन की भी टीम में वापसी हुई है। आर्चर लंबे समय तक कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद टेस्ट में वापसी के लिए तैयार है । उन्होंने अपना पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था।
गट एटकिंसन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहले दो टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए। उनकी वापसी से टीम को तेज गेंदबाजी आक्रमण के मजबूत होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि वह एमसीसी के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैक्डरमॉट से ‘थोड़ी अधिक गति, उछाल और स्विंग’ वाली पिच चाहते हैं। उन्होंने पिछले महीने के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हवाला दिया, जहां पैट कमिंस और कगिसो रबाडा गेंद को स्विंग करने में सफल रहे थे।
मैकुलम ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘यह किसी भी तरह से एक ब्लॉकबस्टर होगा। मुझे लगता है कि अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिली तो यह एक शानदार मैच होगा।’ इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी आक्रामक खेल शैली के अनुकूल सपाट पिचों को प्राथमिकता दी थी। टीम को लीड्स में अधिक उछाल वाली पिच पर खेले गये पहले टेस्ट में पांच विकेट से जीत मिली, तो वहीं एजबेस्टन की ‘उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों’ में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
जोफ्रा आर्चर ने दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के साथ अभ्यास किया। मैकुलम ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। हमारे तेज गेंदबाजों ने दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें एटकिंसन के चोट से उबरने पर नजर रखने की जरूरत है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…