Select Date:

टीम इंडिया का पहला विदेशी प्लेयर, जो आया तो था पढ़ाई करने और बन गया देश का धाकड़ क्रिकेटर

Updated on 01-07-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: सिर्फ दुनिया ही तेजी से नहीं बदल रही बल्कि हमारा देश भी भयंकर रफ्तार से तरक्की कर रहा है। जनसंख्या ही ले लीजिए, चीन को पछाड़कर भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने की कगार पर खड़ा है! टोटल पाप्यूलेशन, 1.428 अरब। इसे ऐसे समझिए कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे जैसे कई क्रिकेट प्लेइंग नेशन हमारी दिल्ली-मुंबई की कुल जनसंख्या से छोटे हैं। कई सौ करोड़ की भीड़ में सिर्फ 11 या 15 लोगों में चुना जाना अद्भुत अहसास होता है। ऐसा ही कमाल किया था वेस्टइंडीज के उस इकोनॉमिक्स स्टूडेंट ने जो बाद में भारतीय क्रिकेट टीम की जान बन गया।

भारतीय मूल के कैरेबियाई
ये कहानी है, टीम इंडिया के पूर्व बेहतरीन ऑलराउंडर और जबरदस्त फिल्डर रहे रॉबिन सिंह की। जिनका मूल नाम रवीन्द्र रामनारायण सिंह है। 14 सितंबर 1963 को वेस्टइंडीज के ट्रिनिडेड में जन्में रॉबिन 60 साल के हो चुके हैं। भारतीय मूल के होते हुए उनके पूर्वज बीते 150 साल से वेस्टइंडीज में रह रहे थे। रॉबिन की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। वेस्टइंडीज से भारत और फिर भारत की क्रिकेट टीम में आना इतना आसान भी नहीं था, उन्हें संघर्ष का लंबा दौर देखना पड़ा है।

19 साल की उम्र में आए भारत
वैसे तो रॉबिन ने क्रिकेट की शुरुआत बचपन में ही कर ली थी वह ट्रिनिडेड में ही ट्रेनिंग किया करते थे। वेस्टइंडीज में स्कूल और क्लब लेवल पर क्रिकेट खेलते थे। रॉबिन का वेस्टइंडीज से भारत आने का सफर शुरू करते है। दरअसल, 80 के दशक में भारत से हैदराबाद ब्लू नाम की कोई टीम टूर्नामेंट खेलने वेस्टइंडीज गई थी। तब रॉबिन सिंह ट्रिनिडेड की ओर से उस मैच में खेले थे। उनके बढ़िया प्रदर्शन को देखते हुए अकबर इब्राहिम नामक शख्स ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। महज 19 साल की उम्र में 1982 वह मद्रास आ गए।

कॉलेज से टीम इंडिया का सफर

मद्रास में रॉबिन ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई शुरू की। एजुकेशन के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। इसके बाद तो वह चेन्नई के होकर ही रह गए। उन्होंने भारत में क्रिकेट खेलना तो शुरू कर दिया, लेकिन नागरिकता काफी देर से मिली। 1989 में जब उन्हें भारत की नागिरकता मिली, तभी उनका सिलेक्शन वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया में भी हो गया।

टीममैन थे रॉबिन सिंह
रॉबिन सिंह ने इंटरनेशनल करियर का आगाज अपने पूर्व देश वेस्टइंडीज के खिलाफ ही किया, लेकिन उस सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही मौका मिला था। इसके बाद अगला मौका मिलने में सात साल लग गए। जब 1996 में टाइटन कप में उन्हें दोबारा आजमाया गया। साल 2001 तक रॉबिन लगातार टीम का हिस्सा रहे। वह चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें उनकी फील्डिंग की दुनिया दीवानी है। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 136 वनडे खेले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.