ODI World Cup के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी तय... सूर्या पर भी खुलकर बोले राहुल द्रविड़
Updated on
22-03-2023 09:23 PM
चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे की पूर्व संध्या पर कहा कि उन्होंने आगामी वर्ल्ड कप के लिए 17-18 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हालिया वनडे मैचों में वह हासिल किया जो उन्होंने निर्धारित किया था? तो उन्होंने कहा, ‘हां काफी हद तक। मैच का परिणाम चाहे जो भी हो, हमें इन नौ मैचों से काफी स्पष्टता मिली है। हमें इस स्पष्टता को जारी रखने की जरूरत है।’
सूर्य को लेकर चिंता नहीं: भारतीय कोच ने कहा, ‘हमारे लिए यह अब अलग-अलग कॉम्बिनेशन तय करने वाली बात है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि वर्ल्ड कप के दौरान जरूरत पड़ने पर हम कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकें। हम यह तय करना चाहते हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान आश्चर्यचकित ना हों।’ सूर्यकुमार यादव पिछले दो मैच में खाता खोले बगैर पविलियन लौट गए थे।
इस पर राहुल ने कहा, ‘जाहिर है श्रेयस का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी जगह टीम में शामिल सूर्या के प्रदर्शन को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। वह दो बहुत अच्छी गेंद पर आउट हुए। उनको टी20 की तरह वनडे क्रिकेट का अनुभव नहीं है।’ द्रविड़ ने कहा, ‘हमें घरेलू परिस्थितियों में अब ज्यादा मैच नहीं मिलेगा। आईपीएल खत्म होने तक काफी हद तक हम टीम और खिलाड़ियों के बारे में स्पष्ट हो जाएंगे। हमने इसे 17-18 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया है।’
स्टार्क के साथ मजा आ रहा है: एलिस ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर नाथन एलिस को इस दौरे पर मिचेल स्टार्क के साथ गेंदबाजी करने और उनसे सीखने में बहुत मजा आ रहा है। उनका कहना है कि उन पर स्टार्क का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। एलिस ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले कहा,‘स्टार्सी (स्टार्क) का मुझ पर काफी प्रभाव है। मैं हमेशा से उनसे प्रेरणा लेता आया हूं।
उन्होंने मुझे आस्ट्रेलिया की ‘कैप’ भी दी थी। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ मेरे सफर का बड़ा हिस्सा रहे हैं। मैंने उनसे मैच से पहले और मैच के बाद भी बात की। उनके पास अपार अनुभव है। उन्होंने उतार-चढ़ाव सभी देखे हैं। उनके साथ बोलिंग करने और उनके अनुभव से सीखने में मजा आ रहा है।’ एलिस ने कहा कि वह पिच के अनुसार रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा,‘मैं उछाल में ही विश्वास नहीं करता। मैं विकेट के अनुसार अपनी रणनीति बनाता हूं। कल भी मैं पहले से कुछ सोचकर नहीं जाऊंगा। यहां गेंद स्पिन लेगी और धीमी गेंद अधिक उपयोगी साबित होगी।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…