टीम इंडिया की प्लेइंग XI हुई पक्की, पहले टेस्ट से पहले इन तीन पेसर्स पर मची है किचकिच
Updated on
10-07-2023 02:45 PM
रोसीयू (डोमिनिका): 12 अगस्त से पहले टेस्ट मैच के साथ भारत के वेस्टइंडीज दौरे की भी शुरुआत हो जाएगी। रोसीयू के विंडसर पार्क में अभी तक पांच टेस्ट तथा चार वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इस टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमों की तैयारियां आखिरी पड़ाव पर है। मगर असल चैलेंज तो भारत के सामने खड़ा है। टीम इंडिया ने अपनी अंतिम-11 लगभग चुनी ली है, लेकिन एक पोजिशन पर उसके सामने तीन-तीन दावेदार हैं। रोहित शर्मा यह डिसाइड नहीं कर पा रहे कि किस खिलाड़ी पर दांव लगाया जाए। किस पर भरोसा जताया जाए।
मुकेश, उनादकट या सैनी
भारत के लिए तीसरे तेज गेंदबाज का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि तीनों तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नवदीप सैनी ने अपनी लय हासिल कर ली है तथा वह अपनी गति में कटौती किए बिना लंबे स्पेल कर सकते हैं। धीमी पिच पर ड्यूक गेंद से वह उपयोगी साबित हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उनादकट ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल बाद अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था। उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है। बंगाल के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकेश का दावा भी कमजोर नहीं है। उन्होंने पिछले तीन सत्रों में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
दो स्पिनर्स का खेलना तय भारत का दोनों स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतरना तय है जबकि शार्दुल ठाकुर अपने बल्लेबाजी कौशल और इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के कारण मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। भारत के पास स्पिन विभाग में अक्षर पटेल भी हैं जो जडेजा की तरह ऑलराउंडर हैं। भारत हालांकि तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।
ऐसा है ग्राउंड का रिकॉर्ड आखिरी टेस्ट मैच 2017 में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने तीन दिन के अंदर 101 रन से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज ने यहां केवल एक टेस्ट मैच जीता है और वह भी जिम्बाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ। ऐसे में क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई वाली टीम अतीत के प्रदर्शन से प्रेरणा नहीं ले सकती। इस मैदान पर जो आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था उसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों मोहम्मद आमिर, हसन अली और मोहम्मद अब्बास ने 11 विकेट लिए थे जबकि लेग स्पिनर यासिर शाह ने दोनों पारियों में मिलाकर आठ विकेट हासिल किए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…