चौंका देगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI! लंबे समय बाद दिखेंगे ये खिलाड़ी, इन 11 प्लेयर्स को मौका
Updated on
03-08-2023 03:13 PM
तरौबा: टेस्ट और वनडे सीरीज में झंडा मारने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आज से शुरू रही टी-20 श्रृंखला पर भी कब्जा जमाने उतरेगी। यह भारत का 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच भी होगा। भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होने वाले मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ही टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल सनसनी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर तिलक और यशस्वी को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है और वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
किन-किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका? अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहली बैठक में संजू सैमसन पर भरोसा जताया है जिस पर यह विकेटकीपर बल्लेबाज खरा उतरना चाहेगा। रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है जो युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ स्पिन की बागडोर संभालेंगे। भारतीय टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, शुभमन गिल और यशस्वी जैसे बल्लेबाज हैं जबकि मिडल ऑर्डर में हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के रहते बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत लग रहा है सिक्के की उछाल पक्ष में रहने पर भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सक्षम है।
टी-20 में चौंका सकता है वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद हल्के में नहीं लिया जा सकता। खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम उलटफेर करने की ताकत रखती है। हालांकि, तीसरे वनडे में हार के बाद मेजबान टीम के हौसले पस्त होंगे। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 17 मुकाबले जीते तो सात मैच वेस्टइंडीज के खाते में गए। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। भारत का संभावित XI: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…