Select Date:

टीम इंडिया का रिजेक्टेड ऑलराउंडर... वो 3 कारण क्यों वेंकटेश अय्यर पर KKR ने लगाई 23.75 करोड़ की बंपर बोली

Updated on 26-11-2024 02:58 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को जेद्दा में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में वापस खरीदकर हर किसी को चौंका दिया। अब वेंटकेश अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स के इतिहास के आजतक के सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेस बॉलिंग करने वाले वेंकटेश 30 साल के हैं। माना जा रहा है कि वह कप्तानी की चुनौती स्वीकार करेंगे और श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। शाहरुख खान के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइजी ने अपने 2024 आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रीलिज करने के बाद वेंकटेश को दोबारा जोड़ने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इतनी बड़ी बोली लगाई। चलिए आपको वो तीन कारण बताते हैं कि क्यों वेंकटेश अय्यर पर इतनी मोटी बोली लगी।

बनाए जा सकते हैं अगले कप्तान

कोलकाता नाइटराइर्स को 10 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनाने में श्रेयस अय्यर की कप्तानी का बड़ा रोल था, लेकिन अब वह पंजाब किंग्स के कप्तान बनाए जा सकते हैं। ऐसे में मोटी बोली लगने के बाद वेंकटेश अय्यर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मुझे नीतीश राणा की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था, जब वह दुर्भाग्य से घायल हो गए थे और मैं उप-कप्तान भी था। मैंने हमेशा माना है कि कप्तानी सिर्फ एक टैग है, लेकिन लीडरशिप करना एक ऐसा माहौल बनाने के बारे में है, जहां हर किसी को लगे कि वे इस टीम के लिए खेल सकते हैं और योगदान दे सकते हैं। अगर जिम्मेदारी दी जाती है, तो मुझे इसे लेने में बहुत खुशी होगी। मैं इसके लिए तैयार हूं। एक साथ मिलकर हम चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं।

बिग मैच प्लेयर हैं वेंकटेश अय्यर

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वेंकटेश अय्यर के पास वो क्वालिटी हैं, जहां कई बड़े-बड़े दिग्गज फेल हो जाते हैं। नॉकआउट मुकाबलों में रन बनाने की कला। वेंकटेश अय्यर एक बिग मैच प्लेयर हैं। 2021 यानी अपने डेब्यू सीजन में केकेआर के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में अर्धशतक ठोकते हुए 55 रन की पारी खेली थी, जिससे टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम खिताबी जीतने से चूक गई। 2024 के सीजन में क्वालीफायर-1 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाए। फाइनल में फिर SRH से ही टक्कर थी, जहां नाबाद 52 रन ठोकते हुए टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान था।

पिछले सीजन से जबरदस्त फॉर्म जारी

वेंकटेश अय्यर एक टीम मैन हैं। बैट और बॉल दोनों के साथ परफॉर्म कर सकते हैं। पिछले दो सीजन से केकेआर उन्हें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करवा रहा है। 2023 में उन्होंने 14 मैच में 404 रन बनाए हैं, जिनसे एक शतक और दो अर्धशतक शामिल था। 2024 में टीम को चैंपियन बनाने में उनका बल्ला जमकर बोला। अय्यर ने 14 मैच में पांच नॉट आउट पारियां खेली, जिसमें 158.50 की करियर बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ 6 फिफ्टी भी ठोकी। सीजन में 19 छक्के के साथ कुल 370 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.