बेटे के खास दिन पर सचिन की आंखों में आंसू... इयान बिशप का बड़ा खुलासा
Updated on
19-04-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में आईपीएल में डेब्यू किया, जिसके चलते वह चर्चा में बने हुए हैं। सचिन और अर्जुन की पहली ऐसी पिता और बेटे की जोड़ी है जिसने आईपीएल खेला। वहीं अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली आईपीएल विकेट भी ली। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं अब आईपीएल में कमेंट्री कर रहे पूर्व वेस्टइंडीयन खिलाड़ी इयान बिशप ने इस बात का खुलासा किया कि अर्जुन को आईपीएल खेलता देख सचिन की आंखों में आंसू आ गए।
इयान बिशप का बड़ा खुलासा
आईपीएल में काफी लंबे समय से कमेंट्री करते हुए आ आ रहे वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने सचिन तेंदुलकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अर्जुन के आईपीएल में डेब्यू करने के बाद सचिन के आंखों में आंसू थे। बिशप ने हैदराबाद और मुंबई के मैच में कमेंट्री करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'फ्लोर मैनेजर की सचिन से बात हुई थी, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, फ्लोर मैनेजर, उन्होंने बताया कि सचिन को इस बात से खुशी है कि अर्जुन अब आईपीएल खेल रहे हैं। सचिन की आँखों में आँसू थे। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि जब मैंने आईपीएल में पहली बार गेंदबाजी की थी, तो मेरा पहला ओवर पांच के लिए गया था। अर्जुन का पहला ओवर भी पांच के लिए गया है।'
अर्जुन का एक-एक ओवर याद रखेंगे सचिन-रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री ने भी कमेंट्री करते हुए सचिन और अर्जुन को लेकर खास बात कही। उन्होंने कहा, 'हालांकि वह टेंशन में रहेंगे जब भी अर्जुन को गेंद मिलेगी। वह भले ही अपनी कुछ पारियों को भूल जाएंगे लेकिन वह एक ओवर नहीं भूलेंगे। जो अर्जुन ने डाला। वह अर्जुन के हर ओवर को याद रखेंगे।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…