आउट होने पर चिढ़ाया, फील्डिंग के समय मारा कंधा... विराट कोहली ने शुभमन गिल को खूब किया परेशान
Updated on
29-04-2024 01:29 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने 201 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस के पावरप्ले में आउट होने के बाद विल जैक्स ने तूफानी बैटिंग की। विराट ने भी उनका साथ दिया और आरसीबी ने 16 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। जैक्स ने 41 गेंदों पर शतक लगाया।
कोहली ने गिल को किया परेशान
इस मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच ब्रोमांस देखने को मिला। खासकर आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली गिल को बार बार परेशान कर रहे थे। गिल को फील्डिंग सेट करने के दौरान भी विराट लगातार छेड़ रहे थे। विराट ने हंसी-मजाक में कंधे से धक्का भी दिया। गिल ने कोहली की हरकतों के बीच अपना ध्यान बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन कभी-कभी मुस्कुराकर जवाब भी दिया।
डग आउट में भी नहीं छोड़ा
विराट कोहली ने सिर्फ मैदान के अंदर ही शुभमन गिल को परेशान नहीं किया। गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान भी विराट ने गिल के जमकर मजे लिए। जब शुभमन गिल आउट होने के बाद डगआउट में बैठे थे तो विराट वहीं फील्डिंग कर रहे थे। वहां भी विराट लगातार उनसे बात करते हुए चिढ़ा रहे थे। विराट ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। गिल ने 2019 में पहला मैच खेला था। इसके बाद भी दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है।
विराट के सीजन में 500 रन पूरे
विराट कोहली के आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे हो गए हैं। वह इस सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। 10 मैच में 71 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से विराट ने 500 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने विल जैक्स के साथ 166 रनों की साझेदारी बनाई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…