Select Date:

आपके फोन पर फ्रॉड SMS भेज रही थी टेलीमार्केटिंग कंपनियां, सरकार ने सिखा दिया सबक

Updated on 18-07-2024 02:50 PM
नई दिल्ली: देश में एसएमएस धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच दूरसंचार विभाग (DoT) ने दो टेलीमार्केटिंग कंपनियों का ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया है। इनमें वी-कॉन इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (V-con Intelligent Security) और वनएक्सटेल मीडिया (OneXtel Media) शामिल हैं। विभाग ने 15 जुलाई को जारी अपने निर्देश में कहा कि दोनों ने दुर्भावनापूर्ण और फिशिंग एसएमएस भेजने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया। दूरसंचार विभाग का दावा है कि दोनों कंपनियों ने धोखाधड़ी वाले लाखों एसएमएस भेजे हैं। वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनी वी-कॉन और वनएक्सटेल मीडिया को जनवरी 2024 से स्मार्टफोन यूजर्स को 55.5 मिलियन धोखाधड़ी वाले एसएमएस भेजने के लिए जिम्मेदार पाया गया।

विभाग ने यह कार्रवाई चक्षु पोर्टल पर दुर्भावनापूर्ण एसएमएस के बारे में टेलीकॉम यूजर्स की शिकायतें मिलने के बाद की है। जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने 131 प्रिंसिपल एंटिटीज, 5,000 SMS कंटेंट टेम्प्लेट और 700 SMS हेडर को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया है। हालांकि धोखाधड़ी करने वाले भेजने वाले ब्लॉकचेन-आधारित SMS फिल्टरिंग सिस्टम को धोखा देने के लिए नए हेडर लेकर आए। जांच में यह भी पाया गया कि वी-कॉन और वनएक्सटेल में से एक कंपनी को ऐसे बैंक अकाउंट्स से पैसे मिले थे जिसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराधों की कई शिकायतें मिली थीं। इनमें अवैध स्टॉक इनवेस्टमेंट फ्रॉड शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.