- दुनिया में चार तरह के ग्लोबल सैटेलाइट-बेस्ड नेविगेशन सिस्टम हैं- अमेरिका का GPS, रूस का GLONASS, यूरोप का गैलीलियो और चीन का बायडू। भारत इकलौता देश है जिसके पास रीजनल सैटेलाइट-बेस्ड नेविगेशन सिस्टम है। जापान में फोर-सैटेलाइट सिस्टम है जो पूरे देश में GPS सिग्नल को बेहतर कर सकता है, काफी कुछ भारत के GAGAN की तरह।
- एक बार पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद NavIC के ओपन सिग्नल 5 मीटर तक एक्यूरेट पोजिशन बता पाएंगे। रिस्ट्रक्टेड सिग्नल और सटीक जानकारी देंगे। इसकी तुलना में GPS सिग्नल करीब 20 मीटर तक एक्यूट पोजीशन बताते हैं।
- NavIC के सिग्नल 90 डिग्री के एंगल पर आते हैं। इससे घने इलाकों, जंगलों और पहाड़ों में मौजूद डिवाइस तक आसानी से सिग्नल पहुंचते हैं।
