Select Date:

कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 10 जिंदा जले:30 से ज्यादा यात्री सवार थे; चित्रदुर्ग के हिरियूर में लॉरी से टक्कर के बाद हादसा

Updated on 25-12-2025 12:46 PM
चित्रदुर्ग, कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि ज्यादातर यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे। इससे पुलिस को उनके फोन नंबर मिल गए हैं। उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जले हुए शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट करवाया जाएगा।

बस के ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस के ड्राइवर और क्लीनर बच गए हैं, जबकि ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर की मौत हो गई है। कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले में शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्री गंभीर हैं।

पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

हादसे का शिकार हुई बस के ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि उसने सामने से आ रहे ओवरस्पीड ट्रक को देखकर अपनी गाड़ी को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।

चश्मदीद बोला- स्लीपर बस के यात्री बचाने की गुहार लगा रहे थे

हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि वे एक स्कूल बस में बेंगलुरु से दांडेली के लिए निकले थे। उसी समय यह हादसा हुआ। लॉरी अचानक सड़क पार से आई और स्लीपर बस से टकरा गई। स्कूली बच्चों वाली बस के ड्राइवर ने पीछे से बस को टक्कर मारी, दूसरी तरफ मुड़ा और सड़क से नीचे उतर गया। इसके कारण किसी को मामूली चोट भी नहीं आई।

स्कूल बस के ड्राइवर के मुताबिक टक्कर के बाद स्लीपर बस के अंदर बैठे यात्री चिल्ला रहे थे। लॉरी ने बस के डीजल टैंक में टक्कर मारी, जिससे धमाका हुआ और बस में आग लग गई।

पुलिस का कहना है कि स्कूल बस का ड्राइवर इस हादसे का एक महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाह है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.