अमेरिका और रूस के बीच हवा में फिर तनातनी, अमेरिकी परमाणु बॉम्बर को सुखोई-35 विमान ने खदेड़ा
Updated on
21-03-2023 07:59 PM
वॉशिंगटन/मास्को: रूस के काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन विमान को टक्कर मारकर गिराने के बाद अब एक बार फिर से दोनों ही देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के परमाणु बम गिराने में सक्षम B-52H बॉम्बर और सुखोई-35 फाइटर जेट के बीच बाल्टिक सागर के ऊपर तनातनी हो गई। अमेरिकी बॉम्बर रूसी सीमा के पास बढ़ रहा था और इसको देख रूसी सुखोई-35 फाइटर जेट ऐक्शन में आ गया। हालांकि बाद में अमेरिकी बॉम्बर के रूसी सीमा से हटने के बाद सुखोई फाइटर जेट वापस लौट गया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक बाल्टिक सागर के ऊपर दो अमेरिकी बॉम्बर को रूसी सीमा के पास आता देख एक सुखोई 35 फाइटर जेट को रवाना किया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते ही अमेरिकी निगरानी ड्रोन को रूसी सुखोई-27 फाइटर जेट ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। यह घटना काला सागर में हुई थी। पिछले साल यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार अमेरिका और रूस के बीच सीधी टक्कर हुई थी। रूसी मीडिया ने बताया कि रेडॉर ने दोनों ही अमेरिकी बॉम्बर को रूस की सीमा की ओर आते हुए डिटेक्ट किया था।
काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन को गिराया
रूस ने कहा कि हमने अपने फाइटर जेट को इसलिए भेजा ताकि अमेरिकी बॉम्बर हमारी सीमा का उल्लंघन नहीं कर सके। उसने यह भी कहा कि हमारे फाइटर जेट निर्दिष्ट इलाके तक पहुंचे थे। रूस ने कहा कि हमारे फाइटर पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन कर रहे थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सीमा के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को रूस ने अपने उन दो पायलटों को राजकीय सम्मान से नवाजा जिन्होंने काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया था।
रूस के रक्षा मंत्री ने अपने पायलट की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अमेरिकी ड्रोन को क्रीमिया के पास उड़ने से रोक दिया। रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका निगरानी विमानों की मदद से रूसी ठिकानों की जासूसी कर रहा है। इस सूचना को अमेरिका यूक्रेन को दे रहा है ताकि वह हमला करके उन्हें बर्बाद कर सके। रूस ने कहा कि इन विमानों को उड़ाकर अमेरिका उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। रूस आने वाले समय में भी अमेरिकी कार्रवाई का हर तरह से मुंहतोड़ जवाब देगा।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…