तेरे जैसा यार कहां... सुरेश रैना ने धोनी को अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो वायरल
Updated on
07-07-2023 03:04 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज यानी 7 जुलाई को जन्मदिन होता है। वह अब 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में सारी आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं।
धोनी एक शानदार कप्तान और खिलाड़ी होने के साथ-साथ काफी अच्छे दोस्त भी हैं। धोनी के सबसे खास दोस्तों में और किसी का नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना का नाम लिया जाता है। रैना ने अब धोनी के 42वें जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है।
सुरेश रैना ने धोनी को ऐसे किया विश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ' मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। पिच साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और दोस्त दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरी मार्गदर्शक रही है। आने वाला साल आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो, और अपना जादू फैलाते रहो।' इस मैसेज के साथ-साथ रैना ने माही के साथ एक वीडियो भी शेयर की है।
ऐसा रहा एमएस धोनी का इंटरनेशनल करियर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं। धोनी ने टेस्ट में 38.1 की औसत से 4876 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं वनडे में एमएस ने 73 अर्धशतक और 10 श्ताक के बूते 10773 रन ठोके हैं। इसके अलावा बात करें टी20 की तो, टी20 में धोनी ने 37.6 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में दो फिफ्टी भी लगाई हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…