आजमगढ़ गोरखपुर रूट पर भयानक बस हादसा, 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 40 यात्री जख्मी
Updated on
03-06-2023 06:36 PM
अमन गुप्ता, आजमगढ़: आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर बनकट पुल के पास सुबह 10 बजे के करीब दो बसों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस फोर्स को भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से रोडवेज बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। दोनों बस की रफ्तार बहुत तेज थी और बसों के चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सके। इससे बीच सड़क पर आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दोनों बस खचाखच यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही घटना हुई लहुलुहान यात्रियों के चीख चिल्लाहट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। घायलों को तुरंत मंडलीय अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। मंडलीय अस्पताल में डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए। घटना के संबंध में डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जौनपुर डिपो की बस और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है। कोई कैजुअल्टी नहीं है, लेकिन तीन यात्रियों की हालत गंभीर है, जिनको मंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया है।
हादसा पीड़ितों को दी जाएगी मदद
डीएम विशाल भारद्वाज मंडलीय अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज में भी बेड की व्यवस्था की गई है। घटना की सूचना के बाद तुरंत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बना दी गई थी, उनको पहले से ही एलर्ट कर दिया गया था। राहत कार्य संपन्न होने के बाद पीड़ितों को मदद दी जाएगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…