मिशेल स्टार्क से हुई पहले ही ओवर में भयानक गलती, 2 बार आउट थे रोहित, पर नहीं लिया DRS
Updated on
01-03-2023 07:58 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है और पहले ही ओवर में कंगारू टीम से भयानक गलती हो गई। दो बार रोहित शर्मा आउट थे, लेकिन दोनों ही बार गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने अपील तो की, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद DRS नहीं लिया।दरअसल, पहले ही ओवर की पहली ही गेंद रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंची। उन्होंने इसे लपकने में कोई गलती नहीं, लेकिन यहां मिशेल स्टार्क ही अधिक अपील करते नजर आए। यहां उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ से बात की, लेकिन DRS नहीं लेने पर सहमति नहीं बनी। यही नहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर गेंद रोहित शर्मा के पैड पर जाकर लगी। यहां भी मिशेल स्टार्क ने जोरदार अपील की, लेकिन बाकियों ने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया।
स्टीव स्मिथ ने पॉइंट के फील्डर, विकेटकीपर और मिशेल स्टार्क से बात करने के बाद DRS नहीं लिया। रोचक बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर रोहित शर्मा आउट थे। पहली बार बल्ले का किनारा था तो यहां बॉल स्टंप्स पर लगते दिख रही थी। टीवी रिप्ले देखने के बाद दोनों ही मौके पर कंगारू टीम को अपनी गलती का अहसास हुआ। मिशेल स्टार्क भी निराश थे, लेकिन कर ही क्या सकते थे। दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने ओवर की 5वीं गेंद पर चौका उड़ाते हुए खाता खोला। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 12 रन बनाकर मैथ्यू की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए।
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया में दो बदलाव हुए। मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया तो ओपनर के तौर शुभमन गिल को मौका मिला है। उन्हें आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल की जगह शामिल किया गया है। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…