किंग ऑफ स्विंग के लौटने से तहलका, जसप्रीत बुमराह ने रोहित और द्रविड़ की मुराद कर दी पूरी
Updated on
19-08-2023 02:03 PM
डबलिन: 11 महीने से कमर में लगी चोट की वजह से भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेल से दूर चल रहे थे। बुमराह टीम के गेंदबाजी क्रम की जान हैं। उनके ना होने का टीम इंडिया पर काफी फरक भी पड़ा। जब वह बाहर थे तो हर किसी को उनकी कमबैक की चिंता थी। हर किसी के मन में सवाल था कि बुमराह कब वापसी करेंगे या वह कभी फिर से अपनी पुरानी लय में नजर आएंगे? टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह की इंजरी सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई थी। लेकिन बुमराह ने ऐसा कमबैक किया कि सबका दिल जीत लिया। हर कोई उनकी खूंखार गेंदबाजी का दीवाना हो गया। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से ज्यादा इस वक्त शायद ही कोई और खुश होगा।
कमबैक हो तो जसप्रीत बुमराह जैसा
11 महीने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया। उन्हें इस दौरे पर टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया। 18 अगस्त शुक्रवार को भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया। आयरलैंड की पारी का पहला ओवर ही जसप्रीत बुमराह डालने आए।
वह लंबे समय के बाद वापसी कर रहे थे और आते ही पहला ओवर डाल रहे थे। हर कोई थोड़ा चिंतित था कि जस्सी कैसा प्रदर्शन करेंगे। बुमराह ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही एंड्रयू बालबर्नी को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर लोरकान टकर को भी आउट किया। बुमराह के पहले ओवर ने ही उनकी लय और फिटनेस का परिचय दे दिया। बुमराह ने अपने कुल चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
भारत के लिए अच्छे संकेत 29 साल के जसप्रीत बुमराह का एशिया कप और वर्ल्ड कप से ठीक पहले फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छे संके हैं। बुमराह टीम की अहम कड़ी हैं। उनको इस तरह खेलता देख रोहित और राहुल द्रविड़ फूले नहीं समा रहे होंगे। जस्सी भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…