आतंकवाद बर्दाश्त नहीं, सीमाओं का सम्मान हो... SCO मीटिंग में चीन और पाकिस्तान को NSA अजीत डोभाल ने सुनाया
Updated on
29-03-2023 06:37 PM
नई दिल्ली: SCO देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक बुधवार से शुरू हुई। पाकिस्तान और चीन इसमें वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं। बैठक की शुरुआत में NSA अजीत डोभाल ने कहा कि 'आतंकवाद की कोई भी गतिविधि, चाहे उसके पीछे जो भी वजह हो, की निंदा होनी चाहिए।' डोभाल ने चीन की विस्तारवादी नीति और पाकिस्तान की 'आतंकवाद नर्सरी' पर हमला किया। NSA ने कहा कि '
किसी भी तरह का आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा है। सभी देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों सहित काउंटर-टेररिज्म प्रोटोकॉल के प्रति अपने दायित्व को पूरा करना है।'
डोभाल ने कहा कि 'वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य हाल के वर्षों में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन चुनौतियों के प्रभाव से शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है... सदस्य देशों के बीच एक-दूसरे की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं का परस्पर सम्मान होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में चाबहार को भी शामिल करना चाहिए।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता भारत के पास है। रूस के NSA निकोलाई पत्रुशेव के साथ डोभाल की खास मीटिंग संभव है। चीन और रूस की बढ़ती नजदीकियों से भारत और रूस के रिश्ते पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रूस से अहम हथियारों की डिलीवरी में देरी की खबरें हैं। SCO की अगली अहम बैठक सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होगी। यह बैठक भी नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
SCO क्या है? कौन-कौन से देश हैं सदस्य?
SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा चार ऑब्जर्वर देश- अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं। छह डायलॉग पार्टनर- आर्मीनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…