Select Date:

राजौरी में सेना के अस्पताल के पास आतंकी हमला:फायरिंग में 2 लोगों की मौत

Updated on 16-12-2022 05:20 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह आर्मी अस्पताल के पास आतंकी हमला हुआ। फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल है। पहले यह कहा जा रहा था कि फायरिंग सेना के जवान ने की है। अब सेना व्हाइट नाइट कोर के अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फायरिंग आतंकवादी ने की है।

इस घटना के बाद राजौरी में हालात तनावपूर्ण हो गए। लोगों ने आर्मी कैम्प अल्फा गेट पर पथराव किया। जांच की मांग को लेकर रोड भी ब्लॉक की।

कुली का काम कर रहे थे मरने वाले
SSP राजौरी मोहम्मद असलम चौधरी के मुताबिक मरने वाले लोग सेना में कुली का काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वे सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, तब उन पर गोली चलाई गई। मृतकों के नाम कमल किशोर व सुरिंदर कुमार हैं।जम्मू-कश्मीर में इस साल यानी 2022 में सुरक्षा बलों ने 56 विदेशी आतंकियों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DGP दिलबाग सिंह ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी रैंकों में शामिल होने वाले 102 स्थानीय युवाओं में से भी 86 का सफाया कर दिया।जम्मू-कश्मीर में प्रदूषण आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक हो चुका है। इस साल आतंकवाद के चलते 242 लोगों की मौत हुई है। जबकि, प्रदूषण ने 10 हजार लोगों की जान ली है। यह दावा जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. परवेज कौल का है। उन्होंने कहा कि पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 हर साल होने वाली मौतों का कारण है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.