Select Date:

ट्विटर में मस्क के टाइम से टेस्ला शेयरहोल्डर परेशान मस्क बोले- आने वाले दिनों में समय कम होने की उम्मीद

Updated on 17-11-2022 07:14 PM

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि वह ट्विटर में अपना समय कम करने की उम्मीद कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया कंपनी चलाने के लिए किसी नए लीडर को भी ढूंढ सकते हैं। बुधवार को डेलावेयर कोर्ट में मस्क ने ये बात कही है। एलन मस्क टेस्ला के CEO है और उन्हें 2018 में कंपनी ने 56 अरब डॉलर का पैकेज दिया गया था। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के इस भारी-भरकम पैकेज को अदालत में चुनौती दी है।

मस्क ने हाल ही में 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को भी खरीदा है और वह इन दिनों अपना ज्यादातर समय उसी कंपनी में लगा रहे हैं। टेस्ला के निवेशक मस्क के ट्विटर को बदलने में लगाए जा रहे समय को लेकर चिंतित हैं। इसका टेस्ला के शेयरों पर भी असर दिख रहा है। बुधवार को टेस्ला का शेयर 3.86% गिरकर 186.92 डॉलर पर बंद हुआ। एक महीने में ये स्टॉक 15% और 6 महीने में शेयर करीब 26% टूट चुका है।

एलन मस्क को उनका ये पैकेज स्टॉक ऑप्शन्स के रूप में दिया गया है। मस्क के पास वर्तमान में टेस्ला के 14% शेयर हैं, जिनकी कीमत लगभग 90 बिलियन डॉलर है। उन्होंने इस साल और पिछले साल करीब 30 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं।

ट्विटर रिस्ट्रक्चरिंग में समय की जरूरत
मस्क ने डेलावेयर कोर्ट में कहा, 'ट्विटर के अधिग्रहण के बाद इसे रिस्ट्रक्चर करने के लिए शुरुआत में काफी काम की जरूरत है। लेकिन बाद में मैं इस कंपनी में अपना समय कम करने की उम्मीद कर रहा हूं। मस्क ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ टेस्ला इंजीनियर ट्विटर की इंजीनियरिंग टीमों के मूल्यांकन में मदद कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह "स्वैच्छिक आधार" और एक्स्ट्रा टाइम में था।

रिचर्ड टॉर्नेटा ने दायर किया है मुकदमा
टेस्ला के शेयरहोल्डर रिचर्ड टॉर्नेटा ने मस्क पर मुकदमा दायर किया है। टॉर्नेटा ने दावा किया है कि मस्क ने टेस्ला के बोर्ड पर अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल पैकेज की शर्तों को निर्धारित करने के लिए किया था, जिसके लिए उन्हें टेस्ला में फुल-टाइम काम करने की जरूरत नहीं है। इसी कारण वह कई अन्य कंपनियां भी चला रहे हैं। मस्क ने कहा टेस्ला 2017 में संकट में थी और उन्होंने इस पर अपना पूरा ध्यान दिया। तभी ये सैलरी पैकेज तय किया गया था।

संकट के हिसाब से समय का अलॉकेशन
उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे सैलरी पैकेज को स्वीकार नहीं करेंगे जिसके लिए उन्हें घड़ी के हिसाब से काम करने की जरूरत हो। उन्होंने कहा, 'मैं हर समय काफी काम करता हूं। मुझे नहीं पता कि एक पंच क्लॉक क्या हासिल करेगी।' मस्क ने कहा कि वह अपना ध्यान वहां केंद्रित करते हैं जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। संकट के समय में, जहां संकट है, वहां अलॉकेशन बदल जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.