Select Date:

टेस्ला की भारत में एंट्री... ट्रंप ने कहा- कारों पर लगने वाला टैक्स जीरो करो, मोदी सरकार का जवाब- हम तैयार नहीं

Updated on 06-03-2025 05:52 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कंपनी भारत में जल्द ही अपनी कारें बेचनी शुरू कर सकती है। हालांकि विदेशी कारों के आयात पर लगने वाला टैरिफ मस्क के लिए एक परेशानी बना हुआ था, लेकिन अब यह परेशानी भी दूर होती दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि भारत सरकार इस टैक्स को कम कर सकती है।
भारत अभी तक विदेशों से आने वाली कारों पर 110 फीसदी का टैक्स लगाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ बातचीत की थी। ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान टैरिफ का भी मुद्दा उठा था। ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। ऐसे में अमेरिका ने भी भारत से आने वाली चीजों पर उतना ही टैक्स लगाने की बात कही थी।

दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत

रॉयटर्स के मुताबिक कारों के आयात पर लगने वाले को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है। अमेरिका चाहता है कि भारत कारों के आयात पर लगने वाला टैक्स हटा दे। लेकिन भारत फिलहाल ऐसा करने को तैयार नहीं है। सूत्रों ने बताया कि भारत फिलहाल पूरी तरह से टैक्स खत्म करने के बजाय, इसे थोड़ा कम करने पर विचार कर रहा है

टेस्ला के लिए तैयार होगा रास्ता

एलन मस्क काफी दिनों से टेस्ला कार को भारत में लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने भारत की ओर से लगाए जाने वाले हाई टैरिफ की आलोचना की है। माना जा रहा है कि अगर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत के दौरान कोई समझौता होता है तो इससे मस्क की टेस्ला के लिए भारत में रास्ता तैयार हो सकता है।

क्या है भारत का रुख?

अमेरिका चाहता है कि भारत कारों के आयात पर लगने टैक्स को हटा दे, लेकिन भारत ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। एक सूत्र के मुताबिक भारत अमेरिका की बात सुन रहा है और उसने अभी तक कोई विरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारत अपने देश के कार निर्माताओं से बात करेगा और उसके बाद टैक्स के बारे में अमेरिका के सामने अपना पक्ष रखेगा।

कार निर्माता कंपनियां तैयार नहीं

भारतीय कार निर्माता कंपनियों को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि सरकार कार आयात पर टैरिफ में कटौती करना चाहती है। लेकिन कंपनियां नहीं चाहती कि इस टैक्स को घटाकर जीरो किया जाए। अगर आयातित कारों पर टैक्स में कटौती होती है तो इससे विदेशी कार सस्ती होंगी, जबकि घरेलू कारें महंगी हो जाएंगी। इससे उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा।

पिछले महीने भारत सरकार ने घरेलू कार निर्माताओं के साथ बैठक की थी। इसमें टैक्स में कटौती पर फैसला लेने और टैक्स शून्य होने पर उनकी चिंताओं को समझने की कोशिश की गई थी। सरकार जानना चाहती थी कि अगर टैक्स कम हो जाए तो भारतीय कार कंपनियों को क्या दिक्कत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.