Select Date:

एक हफ्ते में ही थलपति विजय की फिल्‍म का हुआ बंटाधार, 8वें दिन दहाड़ खत्‍म, मिमियाना शुरू

Updated on 13-09-2024 06:17 PM
तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार थलपित विजय की 'ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम' ने वीकडेज में बुरी तरह निराश किया है। चार दिनों के पहले वीकेंड में जहां यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में दहाड़ रही थी, वहीं पहले हफ्ते के अंत तक आते-आते GOAT मिमियाने लगी है। वेंकट प्रभु के डायरेक्‍शन में बनी इस एक्‍शन फिल्‍म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। अब इसे आगे आ रही वीकेंड का ही सहारा है। पहले ऐसा लग रहा था कि यह फिल्‍म कमाई के नए रेकॉर्ड बनाएगी, लेकिन जैसे हालात हैं, 400 करोड़ के महाबजट में बनी इस फिल्‍म का फ्लॉप होना अब लगभग तय है!

GOAT ने पहले वीकेंड में तमिल, हिंदी और तेलुगू मिलाकर देश में 134 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग ली थी। लेकिन सोमवार से ही इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। आलम यह है कि पहले हफ्ते के आख‍िरी दिन गुरुवार को यह तीनों भाषाओं को मिलाकर भी 7 करोड़ रुपये नहीं कमा सकी है।

GOAT बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 8


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, GOAT ने गुरुवार को 8वें दिन देश में महज 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें 5.6 करोड़ रुपये का बिजनस तमिल वर्जन ने किया है। जबकि फिल्‍म ने हिंदी में 60 लाख और तेलुगू में 55 लाख रुपये की कमाई की है। एक दिन पहले बुधवार को इसने 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

'द ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 8


'द ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले हफ्ते में जहां देश में 178 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड इसने 340.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। फिल्‍म की कमाई की रफ्तार विदेशों में भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश के बाहर विदेशों में 8 दिनों में फिल्‍म ने 131.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

8 दिनों में अर्श से फर्श पर कैसे आ गई GOAT की कमाई


GOAT में थलपति विजय डबल रोल में हैं। यह फिल्‍म उनके फैंस के लिए भले ही सौगात बनकर आई है, लेकिन सिनेमा के बाकी दर्शकों को रिझाने में यह नाकामयाब रही है। यही कारण है कि वीकडेज शुरू होते ही फिल्‍म का क्रेज अचानक से गिरता चला गया। खासकर हिंदी वर्जन से 8 दिनों में महज 11.30 करोड़ रुपये की कमाई एक बड़ी नाकामयाबी है, क्‍योंकि किसी भी पैन इंडिया फिल्‍म के लिए हिंदी के दर्शकों को रिझाना सबसे जरूरी है, तभी जाकर फिल्‍म रिकॉर्ड कमाई तक पहुंचती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.