मेरी दिवाली बर्बाद करने के लिए थैंक्यू... IRCTC की टिकट बुकिंग साइट फिर हुई ठप, लोगों का फूटा गुस्सा
Updated on
17-10-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: रेलवे की टिकट ऑनलाइन बुक करने वाली IRCTC की वेबसाइट पर आज फिर डाउन हो गई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से दिक्कत हुई। मोबाइल ऐप का भी यही हाल रहा। करीब आधे घंटे बाद यह सामान्य हो गई। लेकिन इस दौरान लाखों यूजर्स को भारी परेशानी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है।
यह पहला मौका नहीं है जबकि आईआरसीटीसी की ट्रेन टिकट बुकिंग साइट डाउन हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में तो तीन-तीन बार ऐसा हो चुका है। इस बार भी धनतेरस से एक दिन पहले उस समय सर्विस डाउन हुई है जबकि तत्काल की बुकिंग शुरू होनी थी। यूजर्स ने जैसे ही IRCTC की साइट खोली, उन्हें एक मैसेज दिखाई देगा। इसमें लिखा था कि अगले घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन सेवा इस साइट पर उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है। कैंसिलेशन और टीडीआर फाइल करने के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 14646,08044647999 & 08035734999 पर कॉल करें या फिर etickets@irctc.co.in. पर मेल करें।
धनतेरस पर बुकिंग
रेलवे टिकट बुकिंग की एकमात्र साइट IRCTC.co.in ही है। इस पर रोजाना करीब 12.5 लाख टिकटों की बिक्री होती है। रेलवे के कुल टिकटों में से करीब 84% टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप से होती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे ट्रेन के एसी श्रेणी (AC Class) के लिए तत्काल कोटे (Tatkal Quota) की टिकट बुकिंग खुलती है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…