थार, XUV 700, स्कॉर्पियो... महिंद्रा की जो कारें पुरुषों के दिल की धड़कन उसकी डिजाइनर महिला, कितनी दौलतमंद?
Updated on
30-07-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: महिंद्रा की थार, स्कॉर्पियो और XUV 700 जैसे मॉडल पुरुषों के दिल की धड़कन हैं। ये बेहद लोकप्रिय SUV मॉडलों में शुमार हैं। हालांकि, इन्हें डिजाइन करने का श्रेय एक महिला को जाता है। उनका नाम है रामकृपा अनंतन। उन्हें कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है। XUV700 देश में बहुत डिमांडिंग SUV बन चुकी है। इसका वेटिंग पीरियड डेढ़ साल तक है। अनंतन ने IIT बॉम्बे से मास्टर ऑफ डिजाइन में डिग्री हासिल की है। 1997 में उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को जॉइन किया था।
अनंतन ने महिंद्रा में एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में शुरुआत की। 2005 में उन्हें हेड ऑफ डिजाइन बनाया गया। इस दौरान उन्होंने महिंद्रा XUV 500 डिजाइन की। लगभग 10 साल तक इस पद पर रहने के बाद रामकृपा अनंतन को चीफ डिजाइनर बनाया गया। फिर उन्होंने थार, XUV 700 और स्कॉर्पियो के लिए तीन आइकॉनिक डिजाइन तैयार किए।
कितनी दौलतमंद हैं अनंतन?
हालांकि, नई महिंद्रा थार की सफलता में कई लोगों का योगदान रहा, लेकिन रामकृपा अनंतन को विशेष पहचान मिली। रामकृपा अनंतन ऑटो इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने SUV बाजार में क्रांति लाने में महिंद्रा की मदद की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 330 करोड़ रुपये के आसपास है।
अभी ओला इलेक्ट्रिक में डिजाइन हेड
फिलहाल अनंतन ओला इलेक्ट्रिक में हेड ऑफ डिजाइन के पद पर कार्यरत हैं। एक सफल महिला इंजीनियर और डिजाइनर होने के नाते वह युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है, वह युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है जो इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…