Select Date:

सैमसन-पंत पर थरूर का सवाल:फेल हो रहे पंत टीम में, रन बना रहे संजू बेंच पर

Updated on 30-11-2022 08:31 PM

इंडियन क्रिकेट टीम की सिलेक्शन प्रोसेस पर अब राजनेता भी सवाल उठा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एक बार फिर संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली। मैच शुरू होते ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट में संजू को बेंच पर बिठाए जाने का कारण पूछा है।

दिसंबर में होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए भी शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम में नहीं चुना गया। पंत को इस टीम में जगह दी गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'कास्टिस्ट BCCI' यानी 'जातिवादी BCCI' ट्रेंड करने लगा था।

पंत अच्छा खिलाड़ी, जिसकी फॉर्म खराब- थरूर
शशि थरूर ने लिखा, "वीवीएस लक्ष्मण कह रहे हैं- पंत 4 नंबर पर अच्छा खेल रहा है इसलिए उन्हें सपोर्ट करना जरूरी है। वह अच्छा खिलाड़ी है, जो खराब फार्म में है। पंत पिछली 11 में से 10 पारियों में फेल रहा है। सैमसन का एकदिवसीय मैचों में एवरेज 66 है, उन्होंने अपने पिछले सभी 5 मैचों में रन बनाए हैं लेकिन बेंच पर हैं। पता लगाओ क्यों।"

पंत के आउट होने के बाद शशि थरूर ने एक और ट्वीट किया और लिखा- पंत का एक बार फिर फेल हो गए, जिन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट से एक ब्रेक की सख्त जरूरत है। संजू सैमसन से एक और मौका छिन गया। अब उन्हें IPL का वेट करना होगा ये दिखाने के लिए कि वे भारत के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.