वो झूठा गुस्सा... मोहम्मद सिराज के लिए जो रूट ने ये क्या कह दिया, यकीन नहीं कर पाएंगे आप
Updated on
04-08-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज हैरी ब्रूक का कैच छोड़ने की वजह से चर्चा में हैं।इसके कारण उनकी खूब आलोचना भी हो रही है, लेकिन ओवल में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में शतक लगाने वाले जो रूट ने उनकी जमकर तारीफ की है। जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के लिए सिराज के समर्पण भाव की तारीफ की और कहा कि वह अपनी टीम के लिए जो बन पड़ता है करते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट ने सिराज के लिए कहा, 'सिराज के एक योद्धा हैं। वह अपनी टीम के लिए सब कुछ देने की कोशिश करते हैं। वो कभी-कभी मैदान में दिखावे का एग्रेशन करते हैं, मुझे पता चलता है वो चीज, लेकिन वह एक अच्छे इंसान हैं। वह एक प्रतिभाशाली प्लेयर हैं। यही कारण है कि वह विकेट लेते हैं। मुझे उनके खिलाफ खेलने में मजा आता है।'
इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने की है दमदार गेंदबाजी बता दें कि मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के उन गेंदबाजों में से एक हैं जो लंबे समय से बिना ब्रेक के खेल रहे हैं। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर भी सिराज ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। खास तौर से जसप्रीत बुमराह के गैरमौजूदगी में वह खूब प्रभावी रहे हैं। हालांकि, ओवल टेस्ट में उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचना जरूर हुई है क्योंकि उन्होंने गेंद को मिस जज किया था, लेकिन इसके बावजूद वह मौजूदा भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी में से हैं।
वहीं इंग्लैंड के इस मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन तक सिराज के नाम कुल 20 विकेट हो गए। ओवल टेस्ट मैच में भी सिराज ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को घुटने पर आने के लिए मजबूर किया था। हालांकि, दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी के बावजूद विकेट लेने में उन्हें संघर्ष करना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…