Select Date:

TMC के बागी 20 सांसदों को मिलेगी मान्यता, स्पीकर ओम बिरला दोनों पक्षों से बातचीत के बाद लेंगे आखिरी फैसला

Updated on 16-06-2026 12:04 PM
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में कोई फैसला लेंगे। स्पीकर के कार्यालय ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी सांसदों के समूह को एक ईमेल भेजा है। इस ई मेल में इन सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक के लिए बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष बागी गुट से जुड़ा कोई फैसला लेंगे।


20 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की

बता दें कि टीएमसी के बागी सांसदों के गुट के 20 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की थी। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपकर अपने समूह का एनसीपीआई में विलय करने का अनुरोध किया था। वहीं रविवार को अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को एक पत्र लिखा था। उन्होंने अनुरोध किया था कि कोई भी निर्णय लेने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।

15 जून को भेजा था ईमेल

टीएमसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोकसभा स्पीकर के ऑफिस ने 15 जून को दोपहर 2 बजे अभिषेक बनर्जी को ईमेल भेजा, जबकि उस समय ED उनसे पूछताछ कर रही थी। उनके पास अपना फ़ोन या ईमेल देखने का कोई ज़रिया नहीं था। लोकसभा स्पीकर के ऑफिस से आए ईमेल में अभिषेक बनर्जी को उसी दिन शाम 4 बजे तक (यानी दो घंटे का नोटिस देकर) दिल्ली में लोकसभा स्पीकर से मिलने के लिए कहा गया था। लोकसभा स्पीकर द्वारा अभिषेक बनर्जी को ईमेल भेजने के एक घंटे के अंदर ही टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को स्पीकर के ऑफिस से फोन आया। इसमें उन्हें ईमेल और अपॉइंटमेंट के समय के बारे में बताया गया।

कीर्ति आजद ने किया अनुरोध

कीर्ति आजाद खुद स्पीकर के ऑफिस गए और उन्हें बताया कि अभिषेक बनर्जी सरकारी एजेंसियों की जांच में सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन अभी ED उनसे पूछताछ कर रही है, इसलिए वे शाम 4 बजे की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने पूरा सहयोग करने का वादा करते हुए मीटिंग के लिए बाद का कोई समय और तारीख तय करने का अनुरोध किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.