Select Date:

अगले साल से बदल जाएगा आपकी कमाई और खर्च का हिसाब-किताब, जानिए सरकार का प्लान?

Updated on 23-10-2025 03:14 PM
नई दिल्ली: भारत की आर्थिक तस्वीर जल्दी ही बदलने वाली है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में जीडीपी, महंगाई और औद्योगिक उत्पादन जैसे बड़े आर्थिक आंकड़े अपडेट किए जाएंगे ताकि इन्हें आज के समय के हिसाब से लोगों की कमाई और खर्च को सही ढंग से दिखाया जा सके। साथ ही एक नया इंडेक्स भी आएगा जो तेजी से बढ़ते सर्विस सेक्टर को ट्रैक करेगा। इससे पता चलेगा कि देश के विकास में किस सेक्टर की सबसे ज्यादा भूमिका है।

इसके तहत सबसे पहले 27 फरवरी को जीडीपी के नए आंकड़े आएंगे जो 2022-23 की कीमतों पर आधारित होंगे। बजट बनाने के लिए 7 जनवरी को जो शुरुआती अनुमान जारी होंगे वे अभी पुराने आंकड़ों पर ही आधारित होंगे। फरवरी में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय खुदरा महंगाई के नए आंकड़े भी जारी करेगा। ये 2023-24 की कीमतों पर आधारित होंगे और जनवरी की महंगाई को मापेंगे।

बेस ईयर में बदलाव

इसके बाद अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का नया संस्करण आएगा, जिसका आधार वर्ष 2022-23 होगा। फिर सर्विस सेक्टर इंडेक्स भी आएगा। यह पहली बार होगा जब भारत की अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े हिस्से यानी सर्विस सेक्टर को ट्रैक करने के लिए एक अलग इंडेक्स बनाया जाएगा। इस इंडेक्स पर लगभग दो दशक से काम चल रहा था। यह बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि डिजिटल अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स जैसे नए सेक्टर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं।यह नया डेटा सिस्टम पिछले कई साल में सबसे बड़ा बदलाव है। बेस ईयर को एक दशक से भी ज्यादा समय बाद बदला जा रहा है। अभी जो सरकारी अनुमान हैं, वे 2011-12 की कीमतों पर आधारित हैं। इस दौरान लोगों की खर्च करने की आदतें भी बहुत बदल गई हैं। पहले लोग खाने पर ज्यादा खर्च करते थे लेकिन अब स्मार्टफोन जैसी चीजें आम हो गई हैं।

क्या होगा फायदा?

इसके अलावा, यह बदलाव मौजूदा डेटा में कुछ खास कमियों को भी दूर करेगा। मसलन अभी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत मिलने वाले अनाज पर कोई खर्च नहीं दिखाया जाता क्योंकि लोगों को इसके लिए सीधे पैसे नहीं देने पड़ते। मंत्रालय अभी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में भी सुधार कर रहा है। इसका मकसद है कि वस्तुओं के वजन को अपडेट किया जाए, कंजम्पशन बास्केट को बदला जाए और इंडेक्स को और मजबूत बनाने के लिए तरीकों में सुधार किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.