Select Date:

शेयर बाजार से फटाफट रुपये कमाने का नशा पड़ेगा भारी… छोटी कंपनियों के आईपीओ आ रहे, आम निवेशक ठगा रहे

Updated on 04-09-2024 11:03 AM
 इंदौर ।शेयर बाजार में निवेश के साथ आईपीओ खरीदने की होड़ निवेशकों पर भारी पड़ने का अंदेशा है। एक साल में ऐसी तमाम छोटी कंपनियों (एसएमई) के आईपीओ आए हैं जिनका कुल कारोबार कुछ करोड़ रुपये का रहा है। मालवा-निमाड़ में ट्रेडर और व्यापारी भी इसमें पीछे नहीं हैं।

इंदौर-उज्जैन-रतलाम क्षेत्र की कम से कम 10 से ज्यादा छोटी कंपनियां और ट्रेडर्स आईपीओ लांच करने की तैयारी में हैं। इनमें से आधे आईपीओ ला भी चुके हैं। मोटे कमीशन के बदले आईपीओ लांच करवाने का कारोबार शुरू हो गया है।


आईपीओ पर नियंत्रण के नियम बनाने की मांग

इंदौर से मांग उठी है कि सेबी आईपीओ पर नियंत्रण के नियम बनाए। छोटी कंपनियों के आईपीओ के नाम पर आम निवेशक ठगा रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली में जब आठ कर्मचारियों और 16 करोड़ टर्न ओवर वाला आटोमोबाइल डीलर आईपीओ लेकर आया और सब्सक्रिप्शन 400 गुना हुआ तो शोर मचा था।


40 प्रतिशत कमिशन पर आईपीओ लांच करवा रहे

वित्त विश्लेषक महेश नटानी के अनुसार, इससे पहले मप्र के कई कारोबारी ऐसा कमाल कर चुके हैं। कई लाइन में लगे हैं। बाजार में ऐसे फंड व इश्यु मैनेजर काम कर रहे हैं जो 40 प्रतिशत तक कमीशन लेकर आईपीओ लांच करवा रहे हैं।

5-10 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी आईपीओ से निवेशकों की जेब से 100-200 करोड़ रुपये तक निकालकर अपने नाम कर रही है। इश्यु मैनेजर टर्नओवर से लेकर प्रॉफिट तक के दस्तावेज मैनेज कर बना रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि यह भी अनिवार्यता नहीं है कि आईपीओ के ड्राफ्ट की सेबी से जांच हो।


पार्किंग बैलेंस

छोटी कंपनियों का सब्सक्रिप्शन बढ़ाने के लिए इश्यु मैनेजर पार्किंग बैलेंस का सहारा ले रहे हैं। बड़ी पूंजी रखने वाले लोगों से कुछ दिनों के लिए पैसा लगवाया जा रहा है। ओवरसब्सक्रिप्शन देखकर आम निवेशक फंसता है। जब शेयर लिस्ट हो जाता है और इश्यु मैनेजर व ऐसे लोग कमीशन लेकर बाहर हो जाते हैं तब आम निवेशक ठगा जाता है और उसका पैसा डूब जाता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुमितसिंह मोंगिया के अनुसार सेबी ने छोटी कंपनियों के आईपीओ के लिए कोई सीमा नहीं रखी है। भले ही कंपनी का टर्नओवर पांच करोड़ रुपये का है वो अपने लिए 50 करोड़ भी आईपीओ से जुटा ले। इस पर नियमन लाने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.