जिस ताकत पर था पाकिस्तान को घमंड उस पर ही अफगानियों ने किया वार, तोड़ दी बाबर सेना की अकड़
Updated on
24-10-2023 02:08 PM
चेन्नई: अफगानिस्तान, अफगानिस्तान और अफगानिस्तान। इस वक्त अख्बार उठालें या फोन पर सोशल मीडिया चला लें। सिर्फ हर जगह एक ही नाम छाया हुआ है, और वो है अफगानिस्तान। उन्होंने बीते सोमवार यानी 23 अक्टूबर को काम ही ऐसा किया कि फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। दरअसल, भारत में चल रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर सेना को 8 विकेट से हराया है।
इतना ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान की यग वनडे में पाकिस्तान पर पहली जीत भी थी। यह हार पाकिस्तान को भारत से मिली हार से ज्यादा चुभ रही होगी। इसकी वजह है कि पाकिस्तान इस मैच की फेवरेट थी। लेकिन अफगानियों ने उनके साथ खेल कर दिया। हालांकि अब सवाल उठता है कि यह चमत्कार कैसे हुआ? दरअसल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कमजोरी पर नहीं बल्कि उनकी ताकत पर ही वार किया, जिससे वह बैकफुट पर आ गए। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की बॉलिंग की।
अफगानी बल्लेबाजों ने मार-मारकर पाकिस्तान के गेंदबाजों का बुखार उतार दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 65, इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने *77 तो कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने *48 रन बनाए। अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर ने पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया। हारिस रऊफ से लेकर शाहीन अफरीदी तक हर किसी को रन पड़े। तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की ताकत पर वार कर यह मैच अपने नाम किया।
इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है। वह आखिरी पायदान से उठकर सीधा 4 अंक के साथ छठी पॉजिशन पर आ गए हैं। अब उनका अगला मुकाबला श्रीलंका से 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान हार की हैट्रिक लगा चुका है। वह अहमदाबाद में भारत, बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया और अब चेन्नई में अफगानिस्तान से हारे हैं। पाकिस्तान का अगला मैच इन फॉर्म साउथ अफ्रीका से 27 अक्टूबर को है, जोकि अगर वो हारे तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…