हॉकी का 'गोल्डन' दौर लौटाने का लक्ष्य, क्या फिर लिखी जाएगी गौरवगाथा
Updated on
19-07-2024 02:21 PM
राहुल कुमार, नई दिल्ली: ओलिंपिक्स में हॉकी का खेल सही मायनों में भारत की सच्ची गौरवगाथा है। आधुनिक ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत के बाद से दुनिया की ऐसी कोई टीम नहीं है जिसने 20वीं सदी में भारतीय मेंस हॉकी टीम से ज्यादा कामयाबी हासिल की हो और प्रभाव छोड़ा हो। ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक्स में भारत ने अभी तक तमाम खेलों को मिलाकर कुल 35 मेडल ही जीते हैं जिनमें 10 गोल्ड, नौ सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि 10 गोल्ड मेडल में से आठ अकेले भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ही दिलाए हैं। जबकि एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल भी उसके हिस्से आए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 के ओलिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता।
तोक्यो ओलिंपिक्स-2020 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल बाद फिर से पोडियम पर पहुंची। ऐसे में पेरिस ओलिंपिक्स-2024 के लिए एक बार फिर इस खेल में उम्मीदें जवां हो गई हैं। हॉकी प्रेमियों को आभास हो रहा है कि भारत इस खेल में दोबारा अपनी नई ताकत के साथ उभरने की राह पर है। गोलकीपर पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह जैसे उम्दा प्लेयर्स के बूते पेरिस में फिर से पोडियम पर पहुंचने की आस हॉकी प्रेमी लगाए हुए है।
हालांकि दुनिया की कई बेहतरीन और मजबूत हॉकी टीमों की मौजूदगी में यह बेहद कठिन चुनौती होगी। भारत को इस बार पूल-बी में रखा गया है जिसमें बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड जैसे सशक्त प्रतिद्वंद्वी हैं। जबकि पूल-ए में नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और साउथ अफ्रीका को रखा गया है। दोनों पूल से टॉप चार टीमें क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। यानी क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने और उसके बाद का सफर काफी मुश्किल होगा।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…