हवाई जहाज में भी होने लगा ट्रेन जैसा, कन्फर्म सीट पर वेटिंग टिकट वाले पैसेंजर को चढ़ा दिया
Updated on
22-05-2024 02:08 PM
नयी दिल्ली: आपने कभी ट्रेन की यात्रा की है, वह भी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनों में। तो आप इसे आसानी से समझ पाएंगे। इन ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ पर यात्रा करने वाले यात्रियो के अलावा कुछ आरएसी और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को भी चढ़ा लिया जाता है। इस आशा में कि यदि कोई कन्फर्म बर्थ वाला पैसेंजर ट्रेन मिस करेगा तो वह बर्थ किसी आरएसी या वेटलिस्टेड पैसेंजर को दे जी जाए। इस तरह का चलन तो अभी तक ट्रेन में देखते आए हैं। अब इस तरह का काम हवाई जहाज में भी होने लगा है। जी हां, देश में विमानों की संख्या के लिहाज से नंबर वन एयरलाइन इंडिगो ने ऐसा किया है।
क्या है वाकया
यह वाकया मुंबई हवाई अड्डे का है। कल यानी मंगलवार को मुंबई से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E 6543 एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने को तैयार थी। तभी क्रू मेम्बर्स को पता चला कि विमान में जितनी सीटें हैं, उससे एक ज्यादा पैसेंजर विमान में सवार है। इसके बाद तो क्रू के होश उड़ गए। आखिर ऐसा कैसे हो गया? जब जांच की गई तो पता चला कि एक स्टैंडबाय पैसेंजर को बोर्डिंग पास जारी कर दिया था। उन्हें वही सीट नंबर अलॉट किया गया था जो सीट नंबर एक कन्फर्म पैसेंजर को दिया गया था।
फिर क्या हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बीच विमान समय पर टेकऑफ करने वाला था। लेकिन सीट नहीं मिलने की वजह से उस स्टैंडबाय पैसेंजर ने अपने लिए सीट मांगी। इस चक्कर में फ्लाइट का डिपार्चर डिले भी हुआ। लेकिन बाद में उस एक्स्ट्रा पैसेंजर को उतार दिया गया। एविएशन सेक्टर के जानकार बताते हैं कि इस इंडस्ट्री में स्टैंडबाय पैसेंजर को टिकट जारी करना नया नही है। आम तौर पर, कोई एयरलाइन कर्मचारी जो सीट खाली होने की स्थिति में उड़ान भर सकता है, उसे प्रतीक्षारत (स्टैंडबाय) यात्री कहा जाता है।
क्या कहना है इंडिगो का
इस घटना पर इंडिगो ने बयान में कहा कि मुंबई से वाराणसी जा रही उड़ान संख्या 6ई 6543 की यात्री बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान एक गलती हुई। इसमें एक प्रतीक्षारत यात्री को एक कंफर्म यात्री के लिए आरक्षित सीट आवंटित की दी गई। एयरलाइन ने कहा कि विमान के उड़ान भरने से पहले गलती का पता चल गया और प्रतीक्षारत यात्री को विमान से उतार दिया गया। इसके कारण विमान के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई।
अब ऐसा नहीं होगा
इंडिगो ने कहा है कि वह अपनी परिचालन प्रक्रियाओं (Operational processes) को मजबूत करने के लिए सभी उपाय करेगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…