सिर पर लगी बॉल, 15 मिनट तक फूट-फूटकर रोती रही, उधर खिलाड़ी दांत निकालकर हंसती रहीं
Updated on
05-06-2023 08:37 PM
पेरिस: फ्रेंच ओपन में एक अजीब घटना सामने आई। मैच के दौरान जापानी-इंडोनेशियाई महिला युगल जोड़ी को उस वक्त डिसक्वॉलिफाइ कर दिया गया जब मियू काटो का एक शॉट बॉल गर्ल के सिर पर जा लगा। इस घटना के बाद नन्ही बॉल गर्ल 15 मिनट तक कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोती रही। इसके बाद रेफरी ने जापानी-इंडोनेशियाई विमेंस डबल्स जोड़ीदार को डिसक्वॉलिफाइ करने का फैसला किया।
यहां इससे भी हैरान करने वाली बात यह देखी गई कि जब बॉल गर्ल रो रही थी और दर्द से कराह रही थी तो विपक्षी खिलाड़ी चेक बूजकोवा और स्पैनियार्ड सोरिबेस टोर्मो दांत निकालकर हंसती रहीं। सोशल मीडिया पर इससे हंगामा मचा हुआ है। जापान की काटो और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार 16वीं वरीय एल्डिला सुत्जियादी महिला युगल के तीसरे दौर में मैरी बुजकोवा और सारा सोरिबेस टॉर्मो से 7-6 (1), 1-3 से आगे चल रही थीं।
यहां जापानी खिलाड़ी का एक शॉट बॉल गर्ल को जा लगा। वह इस बात से बेखबर थी कि गेंद उसकी ओर आ रही है। गेंद लगने के बाद वह दर्द से कराहने लगी और कोर्ट पर ही फूट-फूटकर रोने लगी। यहां जापानी और इंडोनेशियाई प्लेयर ने बॉल गर्ल से माफी मांगी। इस मामले में अंपायर ने काटो को चेतावनी दी थी, लेकिन मैच में पीछे चल रहीं चेक बूजकोवा और स्पैनियार्ड सोरिबेस टोर्मो ने रेफरी को कोर्ट 14 में बुलाया और बॉल गर्ल की चोट के बारे में बताया।
इसके बाद लंबी चर्चा के बाद रेफरी ने काटो और उनकी जोड़ीदार को डिसक्वॉलिफाइ कर दिया। इससे हर कोई हैरान रह गया। अमूमन इस तरह के मामले में वॉर्निंग ही दी जाती है। जानबूझकर शॉट नहीं मारा गया था तो डिसक्वॉलिफाइ का फैसला थोड़ा हैरानी भरा था। दूसरी ओर, विपक्षी टीम की बुजकोवा ने कहा- यह हर किसी के लिए एक बुरी स्थिति है। लेकिन यह फैसला नियमों द्वारा लिया गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह रेफरी का फैसला था। बुजकोवा ने तर्क दिया कि उसने गेंद को बॉल गर्ल को हिट करते हुए नहीं देखा, लेकिन वह 15 मिनट तक रो रही थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…