बुलेट की रफ्तार से अंपायर को लगी गेंद, जितेश की बैटिंग से फैली दहशत, टल गया बड़ा हादसा
Updated on
02-12-2023 02:30 PM
रायपुर: पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 154 रन पर समेटकर जीत सुनिश्चित कर दी।
टीम इंडिया की इस जीत में गेंद और बैट से कई खिलाड़ी चमके। इसमें जितेश शर्मा का नाम भी शामिल है। जितेश को इस सीरीज में पहली बार मौका मिला था। उन्होंने 19 गेंद में 35 रन कूटे। अपनी पारी में जितेश ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। इस दौरान उन्होंने और भी कई आकर्षक शॉट लगाए।
जितेश की धुआंधार बैटिंग को देखकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज दहशत में आ गए थे। सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, अंपायर के मन भी खौफ पैदा हो गया था। दरअसल पारी के 15 ओवर तीसरी गेंद पर जितेश ऐसा करारा शॉट लगाया कि वह सीधे अंपायर को जा लगी। गनीमत यह रही कि गेंद अंपायर के हाथ में लगी।
जितेश ने जो शॉट लगाया था उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर वह शरीर के किसी ऊपरी में हिस्से में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वह टल गया। इसके बाद से ही जितेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिंकू ने भी किया धूम-धड़ाका
यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद टीम इंडिया बीच में दो विकेट जल्दी से गिर गए थे, लेकिन रिंकू सिंह ने एक बार फिर से मोर्चा संभालते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर धूम धड़ाका किया। रिंकू ने 29 गेंद में 46 रन बना डाले। अपनी इस पारी में रिंकू ने 4 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…